फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला, जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी ढेर, मुठभेड़ जारी

Thu, 07 Mar 2019 04:02 AM IST
sapna singla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा इलाके में बुधवार की रात आतंकियों ने सेना की पार्टी पर हमला किया। जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी मारा गया। फिलहाल पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया गया है। 
विज्ञापन




लंगेट इलाके में आतंकियों ने 32 राष्ट्रीय राइफल्स की पेट्रोल पार्टी पर पहले ग्रेनेड दागा। इसके बाद अंधाधुंध फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी को मार गिराया गया। इसके बाद मौके से आतंकी भाग निकले। 
विज्ञापन


हमले की सूचना मिलते ही सीआरपीएफ तथा एसओजी ने मौके पर पहुंचकर पूरे इलाके को घेर लिया है। साथ ही घर-घर तलाशी ली जा रही है। सुरक्षा बलों से जुड़े सूत्रों ने बताया कि फिलहाल मारे गए आतंकी की शिनाख्त नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन


तीन दिन पहले दो आतंकी मारे गए थे
हंदवाड़ा इलाके के बाबागुंड में 60 घंटे तक चली मुठभेड़ में रविवार को सुरक्षा बलों ने लश्कर के दो आतंकियों को मार गिराया था। इसमें एक पाकिस्तान का कबूल्ला तथा दूसरा सोपोर का इशफाक था। मुठभेड़ में सीआरपीएफ इंस्पेक्टर समेत पांच जवान शहीद हो गए थे, जबकि एक नागरिक भी मारा गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें