जम्मू-कश्मीर में उरी सेक्टर के कमलकोट इलाके में एक मेजर के मारे जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि मेजर की मौत का जिम्मेदार एक जवान है, जिसकी गोली लगने की वजह से मेजर की मौत हुई है। इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक ऐसा माना जा रहा है कि मेजर ने सेलफोन यूज करने से जवान को रोका था और इसी से नाराज हुए जवान ने उन पर गोली चला दी।
हालांकि इस बात की अभी तक किसी ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक मारा गया मेजर शिखर थापा राष्ट्रीय राइफ्ल्स में तैनात थे।
#FLASH J&K: Army officer of Rashtriya Rifles shot dead by a jawan in Uri sector; more details awaited
— ANI (@ANI_news) July 18, 2017
गुस्साए जवान ने अपनी AK-47 से मेजर को पीछे से गोली मारी है। दरअसल, जवान ड्यूटी के वक्त फोन का इस्तेमाल कर रहा था और मेजर ने उसके ऐसा करने पर आपत्ति जताई। लेकिन, ये आपत्ति मेजर को इस कदर भारी पड़ेगी उसकी उन्होंने सोची भी न होगी।
बताया जा रहा है कि जवान का फोन तोड़ दिया गया था और यही उसकी सनक की वजह बनी। इस बीच मेजर और जवान के बीच कहासुनी हो गई और उसने उन पर करीब दो गोलियां चला दी।