फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के लेफ्टिनेंट समेत नौ जवान कोरोना संक्रमित, जम्मू-कश्मीर में 60 नए मरीज

Wed, 27 May 2020 01:35 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सेना भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गई है। जम्मू जिले में मंगलवार को सामने आए 11 पॉजिटिव मामलों में सेना के एक लेफ्टिनेंट समेत अलग-अलग यूनिटों के तैनात नौ जवान भी शामिल हैं। अब 60 और मामलों के साथ प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 1761 पहुंच गया है। नए मरीजों में जम्मू संभाग में 23 और कश्मीर संभाग में 37 मामले शामिल हैं। 

विज्ञापन


इस बीच श्रीनगर में कुलगाम निवासी एक संक्रमित की मौत हो गई। जम्मू-कश्मीर में अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, सूत्रों के अनुसार सोमवार को श्रीनगर से हवाई जहाज से जम्मू लौटे उपराज्यपाल के एक अन्य सलाहकार सहित दो लोगों के कोविड सैंपल लिए गए हैं। इन्हें जांच रिपोर्ट आने तक आइसोलेट रहने की हिदायत दी गई है। इससे पहले रविवार को उपराज्यपाल के एक सलाहकार की पत्नी और बेटा पॉजिटिव पाए गए थे। जानकारी के बाद सलाहकार ने खुद को क्वारंटीन कर लिया है।  

पिछले दिनों सेना की विभिन्न यूनिटें ट्रेन से जम्मू पहुंची थी, जिसमें सभी जवानों के कोविड सैंपल लिए गए थे। इनमें मंगलवार को नौ जवानों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। जवान देश के विभिन्न हिस्सों से होते हुए जम्मू आए हैं और  अलग-अलग राज्यों के निवासी हैं। सभी जवान संबंधित यूनिटों में क्वारंटीन थे। इनमें एक जवान पलांवाला का है, जो दिल्ली से लौटा था। 
विज्ञापन


जम्मू जिले में मुट्ठी और टालीमोड़ से एक-एक व्यक्ति संक्रमित हुआ है, ये भी क्वारंटीन थे। नए पॉजिटिव मामलों में कठुआ, पुंछ, बांदीपोरा व गांदरबल में 4-4, उधमपुर व सांबा में 2-2, कुलगाम व कुपवाड़ा में 1-1, श्रीनगर में 7, बारामुला में 6, बडगाम में 12 और पुलवामा में 2 मामले शामिल हैं।  

जम्मू कश्मीर में 24 पॉजिटिव और स्वस्थ
जम्मू-कश्मीर के विभिन्न अस्पतालों से मंगलवार को 24 कोविड पॉजिटिव मरीज स्वस्थ हुए। इसमें जम्मू संभाग से 15 और कश्मीर संभाग से नौ मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें