फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सैनिक स्कूल नगरोटा ने वायुसेना दिवस मनाया

विज्ञापन
सैनिक स्कूल नगरोटा में भारतीय वायु सेना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद अ​धिकारी स्रोत
विज्ञापन
जम्मू। सैनिक स्कूल नगरोटा ने बुधवार को 93वां भारतीय वायुसेना दिवस मनाया। देशभक्ति की भावना के साथ आयोजित कार्यक्रम में देश की रक्षा के लिए बलिदान हुए वायु योद्धाओं को श्रद्धांजलि दी गई। समारोह की शुरुआत स्कूल के शौर्य स्मारक पर बलिदारी वीरों को श्रद्धांजलि व पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुई। ड्रिल स्क्वायर पर एक विशेष सभा हुई जहां कैडेट ने वायुसेना के साहस और समर्पण पर प्रेरक भाषण दिया। स्कूल के कार्यवाहक प्राचार्य और प्रशासनिक अधिकारी, स्क्वाड्रन लीडर प्रवीण कुमार ने इस अवसर पर कैडेट व कर्मचारियों को संबोधित किया। उन्होंने भारतीय वायुसेना के अनुशासन, साहस और देशभक्ति के आदर्शों पर प्रकाश डाला। उन्होंने स्कूल के छात्र रहे मेजर अरविंद बजाला, मेजर रोहित कुमार और फ्लाइट लेफ्टिनेंट अद्वितीय बल के सर्वोच्च बलिदान को भी श्रद्धांजलि दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें