जम्मू विश्वविद्यालय में इंडक्शन प्रोग्राम में छात्रों को संबोधित करते कुलपति प्रो. उमेश राय। स
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय में बुधवार को मैथमेटिकल साइंस के पांच वर्षीय एकीकृत यूजी, पीजी प्रोग्राम के नव प्रवेशित छात्रों का इंडक्शन हुआ। बतौर मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. उमेश राय ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति यानी एनईपी के तहत यह कार्यक्रम प्रॉब्लम-सॉल्यूशन शिक्षा पर आधारित है। यह शिक्षार्थियों को रटने से हटाकर अभ्यास और देखकर सीखने के जरिए आगे बढ़ने को प्रेरित करता है। आचार्य विनोबा भावे का हवाला देते हुए प्रो. राय ने ज्ञान को सार्थक कार्य और नवाचार में बदलने की जरूरत पर जोर दिया। कहा कि छात्रों को याद करने के बजाय इनोवेशन की मानसिकता विकसित करनी चाहिए। इस दौरान छात्रों को विश्वविद्यालय में दी जा रही शैक्षिक, खेल आदि विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी गई। मौके पर डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. जेपी सिंह जूरेल,डीन प्लानिंग एंड डेवलपमेंट प्रो. संगीता गुप्ता, कंप्यूटर साइंस एंड आईटी विभागाध्यक्ष प्रो. विभाकर मनसोत्रा, प्रोफेसर केएस चाड़क आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो