राजोरी की बुद्धल तहसील के समोट क्षेत्र स्थित सेना की आरआर बटालियन में तैनात एक जेसीओ नायब सूबेदार की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार समोट स्थित सेेना की 66 आरआर में तैनात जेसीओ नायब सूबेदार संतोष कुमार (44) की शनिवार देर शाम करीब आठ बजे दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।
संतोष कुमार बिहार राज्य के जिला रोहतास डालमिया नगर के अकोढ़ी गोला क्षेत्र के निवासी थे। जेसीओ को दिल का दौरा पड़ने के बाद सेना के मेडिकल सेंटर ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत लाया घोषित कर दिया। वहीं, रविवार को शव का पोस्टर्माटम कोटरंका के उप जिला अस्पताल में करवाने के बाद शव को उनके पैतृक गांव भेज दिया गया।