फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलीकाप्टर की भी मदद से आतंकियों की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
कश्मीर घाटी की नियंत्रण रेखा से सटे कुपवाड़ा जिले के कालारूस इलाके में रविवार सुबह से आतंकियों के खिलाफ शुरू हुआ सर्च आपरेशन सोमवार को भी जारी रहा। इलाके में अभी भी तीन से चार आतंकियों के छिपे होने की आशंका है।
विज्ञापन


उधर, केरन सेक्टर में कुंडा नार इलाके के करीब सेना ने लश्कर का एक आतंकी मार गिराया है। घने जंगलों में आतंकियों को तलाशने के लिए सेना हेलीकाप्टर की भी मदद ले रही है।

आतंकी सेना का घेरा तोड़ भाग निकले

कुपवाड़ा के कालारूस इलाके में घुसपैठ में सफल हुए 7 से 8 आतंकियों को नियंत्रण रेखा के करीब सेना द्वारा रविवार सुबह रोकने के बाद शुरू हुई मुठभेड़ सोमवार को भी रुक-रुक कर चलती रही।

सेना के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, सोमवार को सेना के जवानों और आतंकियों के बीच गागल लोलाब में मुठभेड़ हुई, जो कालारूस के साथ ही पड़ता है। यहीं से आतंकी सेना का घेरा तोड़ भाग निकले थे।

सेना ने अतिरिक्त बल मंगवा कर पूरे इलाके को घेर लिया है। सेना घने जंगलों में आतंकियों को तलाशने के लिए हेलीकाप्टर की भी मदद ले रही है।

18 राष्ट्रीय राइफल्स का जवान श्‍ाहीद

सोमवार सुबह से दो बार आतंकियों और सेना के बीच गोलियां चलने की खबर है। सैन्य सूत्रों के अनुसार, इस गोलीबारी में सेना का एक जवान घायल भी हुआ है, जिसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

जवान की पहचान लांस नायक धनंजय कुमार के तौर पर हुई है, जो 18 राष्ट्रीय राइफल्स का था। सेना को सूचना है कि इस इलाके में अभी भी तीन से चार आतंकी छिपे हुए हैं।

यह आपरेशन सेना की 28 राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल आपरेशन ग्रुप द्वारा चलाया जा रहा है, जबकि बाहरी घेरा सेना की 47 राष्ट्रीय राइफल्स द्वारा किया गया है।
विज्ञापन

लश्कर का एक आतंकी मार गिराया

उधर, केरन सेक्टर में चल रही एक और मुठभेड़ में कुंडा नार इलाके के करीब सेना ने लश्कर का एक आतंकी मार गिराया है।

मारे गए आतंकी से एक एके-47 राइफल और अन्य सामान बरामद हुआ है। आपरेशन अभी भी जारी है।

गौरतलब है कि आतंकियों का यह ग्रुप 21 और 22 अगस्त की दरमियानी रात घुसपैठ करने में सफल हुआ था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें