फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटी में शिविरों के लिए जमीन खरीदेगी सेना

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद अब सेना अपने शिविरों के लिए जमीन खरीदने जा रही है। प्रदेश में पहली बार बारामुला जिला प्रशासन को सेना की ओर से जमीन खरीदने का आवेदन किया गया है। जिले में पट्टन क्षेत्र के क्रीरी हाई ग्राउंड में सेना ने 129 कनाल जमीन खरीदने की इच्छा जताई है। प्रशासन से पूछा गया है कि क्या यह जमीन सेना को बेची जा सकती है। उत्तरी कश्मीर के इस क्षेत्र में सैन्य बल अस्थायी रूप से रह रहे हैं।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार 19 इनफैंट्री डिवीजन ऑर्डिनेंस यूनिट कमांडिंग अफसर के क्वार्टर मास्टर ने जिला प्रशासन को लिखित में आवेदन किया है। सेना ने 30 मई तक इस मामले में जवाब मांगा है। उल्लेखनीय है कि अनुच्छेद 370 के चलते जम्मू-कश्मीर में सेना प्रशासन को जमीन के पट्टे का आवेदन करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें