लद्दाख में भारतीय सैनिकों से मुलाकात करते जीओसी।
- फोटो : Amar ujala
कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल हितेश भल्ल्ला ने सैनिकों के सामर्थ्य और कौशल की प्रशंसा की और पाया कि भारतीय सैनिक यहां किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। साथ ही जीओसी ने सैनिकों से बात की और उन्हें जरूरी दिशा निर्देश देते हुए उनका हौसला बढ़ाया।
क्या है फायर एंड फ्यूरी कोर
भारतीय सेना की फायर एंड फ्यूरी कोर ऊंचे पहाड़ों और तूफान के बीच भी दुश्मन का सामना करने के लिए प्रशिक्षित है। ये कोर अब लद्दाख में चीन की गतिविधियों पर नजर रखती है और किसी भी चुनौती से लड़ने में सक्षम है। सेना की यह टुकड़ी खून को जमा देने वाली ठंड में भी मुस्तैद रहती है।