सेना को पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की जानकारी मिली है। जीओसी वज्र डिवीजन के मेजर जनरल अमरदीप सिंह औजला ने मंगलवार जानकारी दी कि हमारे पास उपलब्ध इनपुट के अनुसार लगभग 250 आतंकवादी हमारी ओर घुसपैठ को तैयार हैं। हम उनके प्रयासों को विफल करने की दिशा में काम कर रहे है।
विज्ञापन
खुफिया विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान इस साल बर्फबारी से पहले भारत में आतंकी घटना को अंजाम देने की कोशिश करेंगा। अधिकारी ने जानकारी दी कि पिछले एक साल में कुपवाड़ा से कोई भी व्यक्ति ने आतंवादी संगठनों से नहीं जुड़ा है।
उन्होंने बताया कि लगभग तीस सालों तक आंतक का गढ़ रहने के बाद अब कुपवाड़ा सामान्य जिला बनने की ओर जा रहा है। पिछले एक साल में यहां से कोई भी व्यक्ति आतंवाद से नहीं जुड़ा है। यहां अब तक ड्रोन की मदद से हथियार पहुंचाने का भी कोई प्रयास नहीं हुआ है।