उत्तरी कश्मीर के बारामुला के उड़ी सेक्टर में शनिवार देर रात घुसपैठ की कोशिश नाकाम करते हुए सेना ने एक पाकिस्तानी आतंकी को मार गिराया। पूरे इलाके की घेराबंदी की गई है।
सैन्य सूत्रों ने बताया कि अन्य आतंकियों की तलाश में पुलिस व आठ राष्ट्रीय राइफल्स का एलओसी पर कमलकोट इलाके में देर रात ऑपरेशन चल रहा था। अंधेरे की वजह से सुरक्षा बलों की ओर से अतिरिक्त सतर्कता बरती गई ताकि किसी प्रकार की जनहानि न होने पाए।