भारतीय सेना प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग
- फोटो : अमर उजाला
सेनाध्यक्ष जनरल दलबीर सिंह सुहाग बुधवार को फिर श्रीनगर पहुंचेंगे।
कश्मीर में सेनाध्यक्ष वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के साथ भीड़ को नियंत्रित करने के उपायों पर चर्चा करेंगे। साथ ही कश्मीर हिंसा के मद्देनजर आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करेंगे।
एलओसी पर घुसपैठ रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर भी चर्चा होगी। कश्मीर हिंसा के दौरान पिछले दो महीने में सुहाग का कश्मीर का यह तीसरा दौरा है।