भारतीय सेना प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग
- फोटो : File Photo
सेना प्रमुख द्वारा बुधवार को उत्तरी कमान मुख्यालय का दौरा किया गया। सेना प्रमुख दलबीर सिंह ने कमान मुख्यालय सहित ह्वाइट नाइट कार्प्स के अधिकारियों व जवानों से भेंट की। इस अवसर पर सुहाग ने सेना द्वारा युद्ध विराम उल्लंघन व आतंकवादी गतिविधियों का मुंहतोड़ जवाब देने की सराहना की।
अपनी सेवानिवृत्ति से पहले सेना प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग द्वारा उत्तरी कमान मुख्यालय व ह्वाइट नाइट कार्प्स के अग्रिम क्षेत्रों का दौरा किया गया।
सेना को संबोधित करते हुए सुहाग ने सेना की कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। उन्होंने कहा कि सेना द्वारा जिस तरह से गंभीर से गंभीर परिस्थितियों में काम किया जाता है, वह तारीफ के काबिल है। सेना ने घाटी के खराब हालात व युद्ध विराम उल्लंघन के बीच जिस तरह से विवेकपूर्ण उदाहरण दिया है वह दुनिया की सेना के लिए मिसाल है।
सुहाग ने जवानों से भविष्य में भी इसी तरह समर्पण भाव से देश के लिए काम करने की बात कही। इस दौरान नार्दर्न कमान प्रमुख देवराज अंबू ने उन्हें स्मृति चिह्न प्रदान किया। गौरतलब है कि इससे पहले सेना प्रमुख द्वारा कश्मीर व लेह के अग्रिम क्षेत्रों का दौरा किया गया था।