फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिवसीय दौरे पर कश्मीर पहुंचे सेना अध्यक्ष, जवानों से बोले- सुरक्षा चुनौतियों से निपटने को हर वक्त रहें तैयार

Thu, 16 Apr 2020 07:50 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
दो दिवसीय दौरे पर जम्मू-कश्मीर पहुंचे सेना प्रमुख - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

पाकिस्तान की ओर से एलओसी पर लगातार गोलाबारी के बीच सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने दो दिवसीय दौरे पर वीरवार को कश्मीर पहुंचकर घाटी में सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न सैन्य प्रतिष्ठानों का दौरा कर जवानों का हौसला बढ़ाया। कहा कि कश्मीर में विकास, शांति तथा समृद्धि के नए युग की शुरुआत हुई है। घाटी में हर हाल में शांति व्यवस्था को बहाल रखना है। इसके लिए सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए हर वक्त तैयार रहने की जरूरत है। 

विज्ञापन


सेना प्रमुख को चिनार कोर के कमांडर ने घाटी में सुरक्षा स्थिति के बारे में बताया। साथ ही एलओसी पर सुरक्षा हालात तथा पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन के बारे में जानकारी दी। बताया कि पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है, जिसका सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है। दुश्मनों की नापाक हरकतों को किसी भी सूरत में सफल नहीं होने दिया जाएगा। एलओसी पर घुसपैठ की कोशिशों को लगातार सतर्क जवान नाकाम बना रहे हैं। 

सेना प्रमुख ने कहा कि घाटी में शांति तथा सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने में सभी सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल से नतीजा सकारात्मक रहा है। इसके साथ ही सेना ने कोरोना के प्रसार को रोकने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके बाद उन्होंने 92 बेस अस्पताल का दौरा कर वहां उपलब्ध सुविधाओं तथा किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी हासिल की। सैन्य अस्पताल के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह घाटी की जीवनरेखा है। यहां के डाक्टर तथा स्टाफ ने बेहतर काम किया है। 
विज्ञापन


उन्होंने सिविल सोसाइटी के सदस्यों से भी मुलाकात की। उनके साथ उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी, चिनार कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू भी थे। सूत्रों का कहना है कि सेना प्रमुख दौरे के दूसरे दिन एलओसी पर फारवर्ड पोस्ट का भी दौरा कर सकते हैं। इस दौरान वे सुरक्षा तैयारियों का जायजा लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें