फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना प्रमुख ने फारवर्ड पोस्ट का किया दौरा, सुरक्षा तैयारियों का लिया जायजा

Sun, 26 Aug 2018 11:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने उत्तरी कश्मीर में एलओसी के फारवर्ड पोस्ट का दौरा कर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने घुसपैठ रोकने के लिए की गई तैयारियों के बारे में जाना। 
विज्ञापन


साथ ही जवानों को सतर्क रहने और दुश्मनों की नापाक हरकत को हर हाल में नाकाम करने की हिदायत दी। उन्होंने घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम करने के लिए जवानों को बधाई दी। 

सेना के एक अधिकारी ने बताया कि दौरे के दौरान उनके साथ चिनार कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एके भट भी थे। ज्ञात हो कि दौरे के तहत शुक्रवार को उन्होंने राजभवन में पूर्व राज्यपाल एनएन वोहरा से मुलाकात की थी। साथ ही सेना कमांडरों के साथ बैठक कर घाटी तथा एलओसी पर सुरक्षा हालात की समीक्षा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें