फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः सेना प्रमुख ने घाटी के सुरक्षा हालात की ली जानकारी 

Wed, 26 Feb 2020 01:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
विज्ञापन
सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे - फोटो : PTI
विज्ञापन

सेना प्रमुख एमएम नरवणे ने मंगलवार को घाटी का दौरा कर मौजूदा सुरक्षा हालात की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने एलओसी की सुरक्षा तथा घुसपैठ को रोकने के लिए किए गए उपायों की जानकारी हासिल की। 

विज्ञापन


घाटी में आतंकवाद के मोर्चे पर सेना की ओर से उठाए गए कदमों के बारे में जाना। सेना प्रमुख ने सैन्य कमांडरों के साथ बैठक कर स्पष्ट हिदायत दी कि एलओसी पर दुश्मन की किसी भी नापाक हरकत का दोगुने ताकत से जवाब दिया जाए। घुसपैठ के सभी रास्तों पर खास सतर्कता बरती जाए। 

सैन्य सूत्रों ने बताया कि सेना प्रमुख ने घाटी में पहुंचने के बाद सैन्य कमांडरों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। इसमें उन्हें आतंकवाद के मोर्चे पर की गई तैयारियों, पिछले दिनों के सफल आपरेशन तथा आतंकियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों की जानकारी दी गई है। 
विज्ञापन


इसके साथ ही पूरी एलओसी पर घुसपैठ रोकने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में बताया गया। यह भी जानकारी दी गई कि पाकिस्तान की ओर से सर्दियों में भी सीजफायर उल्लंघन की आड़ में घुसपैठ की कोशिशें की गई हैं, जिसे नाकाम बनाया गया है। 

सेना की ओर से आपरेशन सद्भावना के तहत किए गए कामों की रूपरेखा भी रखी गई। नरवणे ने नागरिकों के साथ बेहतर संबंध बनाए रखने पर भी जोर दिया। सेना प्रमुख का यह दौरा 15 कोर के जीओसी बदलने से कुछ दिन पहले हुआ है। 

लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू जीओसी का पदभार संभालेंगे। राजू दक्षिणी कश्मीर में आतंकवाद निरोधक अभियानों को सफल बनाने वाले विक्टर फोर्स के जीओसी की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें