फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के दौरे पर सेना प्रमुख, सीमा पर हालातों की करेंगे समीक्षा

Sat, 01 Oct 2016 12:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
भारतीय सेना प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थलसेना प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग आज जम्मू-कश्मीर के दौरे पर आ रहे हैं । सेना प्रमुख शनिवार सीमा पर हालातों की समीक्षा के लिए सेना के अधिकारियों के साथ बैठक करने ऊधमपुर पहुंच गए हैं ।  Army Chief Dalbir Singh reaches Udhampur (J&K) to meet Northern Command to review security situation along border #SurgicalStrike — ANI (@ANI_news) October 1, 2016
विज्ञापन

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार सेना प्रमुख सेना की पश्चिमी और उत्तरी कमान के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे । जानकारी के मुताबिक इस बैठक में सेना प्रमुख सीमा के हालातों और सुरक्षा से संबंधित इंतजामों पर समीक्षा बैठक करेंगे । 

गौरतलब है कि पीओके में आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक करने के बाद से ही जम्मू-कश्मीर समेत सारे देश में सुरक्षा को लेकर रेड एलर्ट जारी किया गया है । जम्मू-कश्मीर से सटी सभी अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं से सटे गांवों को खाली करा लिया गया है ।
विज्ञापन


सीमा पर हालातों को देखते हुए भारत से लगने वाली सभी अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं और भारत-पाक एलओसी पर कड़ी चौकसी बरती जा रही है ।  
विज्ञापन

बौखलाया पाकिस्तान लगातार तोड़ रहा है सीजफायर

एलओसी पर तैनात जवान - फोटो : File Photo
वहीं पीओके में भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से बौखलाये पाकिस्तान की ओर से लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है । पाकिस्तान की ओर से आज सुबह से ही अखनूर के छंब और पल्लनवारा सेक्टर में भारी गोलाबारी जारी है ।

सूत्रों के हवाले से अब तक मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान की ओर से एलओसी पर सुबह 4 बजे से लगातार भारी गोलीबारी की जा रही है । पाकिस्तान की ओर से मोर्टार भी दागे गए हैं । इस फायरिंग का भारतीय सेना नें भी मुंहतोड़ जवाब दिया है । 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें