फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलएसी पर तनाव के बीच सेना प्रमुख पहुंचे लद्दाख, जवानों का बढ़ाया हौसला

Fri, 04 Sep 2020 07:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लेह/जम्मू
विज्ञापन
Indian Army Vehicle moving towards Ladakh - फोटो : PTI
विज्ञापन

वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर उत्पन्न ताजा तनाव के बीच सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे वीरवार को दो दिवसीय दौरे पर वीरवार को लद्दाख पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सेना की ऑपरेशनल तैयारियों को जांचा। सैन्य कमांडरों ने उन्हें जमीनी हालात तथा पीएलए सैनिकों को मात देने के लिए की गई तैयारियों के बारे में जानकारी दी। 

विज्ञापन


सेनाध्यक्ष को पैंगोंग सो झील के दक्षिणी ओर यथास्थिति बदले जाने की पीएलए की कोशिश से उत्पन्न तनाव के बारे में अवगत कराया गया। साथ ही सैन्य कमांडरों ने उन्हें बताया कि पीएलए सैनिकों की संख्या क्षेत्र में काफी अधिक बढ़ा दी गई है। इससे निपटने के लिए भारत ने भी पूरी तैयारी की है। 

जवानों को मुस्तैद रहने की हिदायत दी गई है। साथ ही पैंगोंग सो झील के आस-पास तैनाती बढ़ा दी गई है। सूत्रों ने बताया कि जनरल नरवणे ने पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा भी सैन्य कमांडरों के साथ की। उन्होंने तैयारियों पर संतोष जताते हुए जवानों से अतिरिक्त सतर्कता बरतने की हिदायत दी। वहां तैनात जवानों से भी मुलाकात की। विषम परिस्थितियों में कर्तव्य निवर्हन के लिए उनकी सराहना की। साथ ही और अधिक मुस्तैद रहने की हिदायत दी।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि पीएलए सैनिकों की हलचल के बाद भारत ने पैंगोंग सो झील के दक्षिणी ओर कम से कम तीन रणनीतिक महत्व के इलाकों में तैनाती बढ़ा दी है। इसके साथ ही पूरे इलाके में सैनिकों का जमावड़ा भी बढ़ाया गया है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। एहतियात के तौर पर उत्तरी इलाके में एलएसी पर सैनिकों की तैनाती में कुछ फेरबदल भी किया गया है। यह सब पीएलए सैनिकों के जमावड़े को देखते हुए किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें