फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिणी कश्मीर में हथियार के साथ लश्कर का आतंकी गिरफ्तार

Wed, 12 Apr 2017 12:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
गिरफ्तार लश्कर आतंकी - फोटो : ANI
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले में चुनाव ड्यूटी में लगी बस पर ग्रेनेड से हमला करने की योजना बनाते लश्कर के एक आतंकी को सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कुलगाम में आतंकियों की ओर से हमले की साजिश के इनपुट के बाद सेना तथा पुलिस ने साझा सर्च आपरेशन शुरू किया। इस दौरान एक आतंकी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली।

उसके पास से एक एसएलआर रायफल, दो मैगजीन, 130 कारतूस और एक चाइनीज ग्रेनेड बरामद किया गया। वह काजीगुंड से रायफल लूट की घटना में भी शामिल था। ज्ञात हो कि श्रीनगर में लोकसभा उपचुनाव के दौरान रविवार को भारी हिंसा हुई थी। इसकी वजह से अनंतनाग में 12 अप्रैल को होने वाले चुनाव को स्थगित कर दिया गया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें