फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों ने प्रेशर कूकर में छिपा रखा था IED

Mon, 19 Jan 2015 01:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस से पहले जम्मू-कश्मीर में सेना और पुलिस ने एक बड़ी आतंकी साजिश को नामाक कर दिया है। सेना की 2 आरआर रेजिमेंट और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मिलकर साझा अभियान में श्रीनगर-गुलमर्ग हाईवे से एक आईईडी बरामद किया है। अगर आईईडी बरामद नहीं किया जाता तो इलाके में भारी तबाही मच सकती थी।
विज्ञापन


सुरक्षाबलों को खुफिया जानकारी मिली थी कि श्रीनगर-गुलमर्ग हाईवे पर आतंकी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने कि फिराक में हैं। इसके बाद सुरक्षाबलों ने साझा अभियान चलाया और श्रीनगर-गुलमर्ग हाईवे पर तलाशी शुरू की गई। इस दौरान ट्रैफिक को दूसरी तरफ मोड़ दिया गया।

तलाशी के दौरान बड़गाम जिले के मज़हमा के मागम इलाके (जहां से हाईवे गुजरता है) से आईईडी बरामद किया गया। आतंकियों ने आईईडी को तीन किलो वाले कुकर के भीतर प्लांट किया था। आईईडी मिलते ही बम निरोध दस्ते को मौके पर बुलाया गया जिसने आईईडी को निष्क्रिय किया।
विज्ञापन


इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया गया है इलाके में सघन तलाशी अभियान अभी भी जारी है। आशंका है कि आसपास के इलाके में कुछ और विस्फोटक छिपाए गए हो सकते हैं जो 26 जनवरी से पहले आतंकी वारदात के लिए इस्तेमाल किए जाएं।

बता दें कि बीते एक सप्ताह से कश्मीर के कुछ इलाके आतंकियों के निशाने पर हैं। एक सप्ताह में सुरक्षाबलों ने आठ आतंकियों को मार गिराया है जो 26 पर आतंकी साजिश को अंजाम देने के लिए सीमापार से आए थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें