फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: परगवाल से आठ मरीजों को सेना ने किया एयर लिफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनाब नदी में आई बाढ़ ने परगवाल के कई गांवों में ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सड़कें और रास्ते बंद हैं, जिससे गंभीर रूप से बीमार मरीजों को अस्पताल ले जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सेना ने शुक्रवार को परगवाल से आठ मरीजों को एयरलिफ्ट कर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार बाढ़ के कारण क्षेत्र के छह ग्रामीण गंभीर रूप से बीमार पड़ गए थे। इसके अलावा दो बीएसएफ जवान भी बाढ़ के पानी में बह जाने से घायल हो गए थे। सड़क मार्ग बंद होने के कारण इन सभी आठ लोगों को अस्पताल तक पहुंचाना संभव नहीं था। गंभीर स्थिति को देखते हुए भारतीय सेना ने तुरंत कार्रवाई की। शुक्रवार शाम को सेना के एक हेलिकॉप्टर द्वारा इन सभी आठ लोगों को एयरलिफ्ट किया गया और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। सेना की इस त्वरित मदद से इन मरीजों को सही समय पर चिकित्सा सहायता मिल पाई। ग्रामीणों ने इसके लिए भारतीय सेना का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें