जम्मू विश्वविद्यालय सहित रियासत में कई स्थानों पर सेना की ओर से कब्जा की गई जमीन पर से कब्जा हटाने पर सहमति बनी है। मंगलवार को मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की अध्यक्षता में लगभग दो साल बाद हुई सिविल-मिलिट्री मेलजोल कांफ्रेंस (सीएमएल) में यह तय हुआ कि समयबद्ध तरीके से सभी मसलों को हल किया जाएगा।
उप मुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने जम्मू संभाग में जम्मू, सांबा, कठुआ तथा राजोरी की तारबंदी पर किसानों की समस्याओं तथा अन्य मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।
बैठक में जम्मू विश्वविद्यालय के पास सेना ने भूमि के हस्तांतरण के मुद्दे पर अपने परिसर से सटी सड़क के उत्तर में विश्वविद्यालय परिसर के विस्तार के लिए जमीन देने पर सहमति व्यक्त की।