जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के मंधान के जंगलों में सोमवार को सुरक्षाबलों ने आतंकी ठिकाने का पर्दाफाश किया है। यहां से सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए हैं। राष्ट्रीय राइफल्स की टीम ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ मंधान के जंगलों में संयुक्त अभियान चलाया।
इस सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी। आतंकियों के ठिकाने से 11 एके-47 के राइफल्स, चार वायरलेस सेट्स, 518 एके-47 बुलेट, आठ आरपीजी राउंड, पांच एसएलआर मैगजीन, एक पिस्टल मैग्जीन, एक यूबीजीएल बैरल, एक चाइनीज पिस्टल और देसी कट्टा के अलावा और भी कई चीजें बरामद की गईं हैं।