फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना का दावा, आयुध डिपो पूरी तरह सुरक्षित

Sun, 05 Jun 2016 09:10 PM IST
एजेंसी/जम्मू
विज्ञापन
भारतीय सेना - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
सेना ने दावा किया है कि रियासत में स्थित सभी आयुध डिपो पूरी तरह सुरक्षित हैं। महाराष्ट्र के पुलगावं में स्थित एशिया के सबड़े बड़े आयुध डिपो में से एक में हुए हादसे के बाद सेना की ओर से यह बयान आया है।
विज्ञापन


उत्तरी कमांड के प्रवक्ता कर्नल एसडी गोस्वामी ने बताया कि आयुध डिपो की सुरक्षा की लगातार समीक्षा की जाती है। उन्होंने बताया कि सेना आयुध डिपो की सुरक्षा के मामले में बेहद संवेदनशील है। 

सेना की ओर से दी गई आधिकारिक जानकारी में बताया गया है कि दो जून को ही सेना की ओर से सभी आयुध डिपो का सुरक्षा आडिट करने का आदेश जारी किया गया है। सैन्य प्रवक्ता के मुताबिक एक रूटीन प्रक्रिया के तहत समय-समय पर ऐसा किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रियासत में रूटीन प्रक्रिया के तहत समय-समय पर होता है सेफ्टी आडिट

रियासत के सभी आयुध डिपो में अग्निशमन यंत्र एवं अन्य आधुनिक उपकरण लगाए गए हैं। इनकी भी रूटीन में समय-समय पर जांच होती है। दमकल स्टाफ भी पूरी तरह मुस्तैद रहता है। कर्नल गोस्वामी ने कहा कि सेना की ओर से आयुध डिपो से सटे इलाकों में रह रहे आम नागरिकों की सुरक्षा का भी पूरा ख्याल रखा जाता है। 

उल्लेखनीय है महाराष्ट्र के पुलगांव स्थित सेना के सबसे बड़े आयुध डिपो में भीषण आग लगने से दो सैन्य अफसरों समेत 19 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद से ही देशभर में सेना के आयुध डिपो की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे थे।

​अगस्त 2007 में दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के खुंदरू गांव में स्थित सेना के आयुध डिपो में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई थी और 40 से अधिक लोग इस हादसे में घायल हो गए थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें