सेना ने दावा किया है कि रियासत में स्थित सभी आयुध डिपो पूरी तरह सुरक्षित हैं। महाराष्ट्र के पुलगावं में स्थित एशिया के सबड़े बड़े आयुध डिपो में से एक में हुए हादसे के बाद सेना की ओर से यह बयान आया है।
उत्तरी कमांड के प्रवक्ता कर्नल एसडी गोस्वामी ने बताया कि आयुध डिपो की सुरक्षा की लगातार समीक्षा की जाती है। उन्होंने बताया कि सेना आयुध डिपो की सुरक्षा के मामले में बेहद संवेदनशील है।
सेना की ओर से दी गई आधिकारिक जानकारी में बताया गया है कि दो जून को ही सेना की ओर से सभी आयुध डिपो का सुरक्षा आडिट करने का आदेश जारी किया गया है। सैन्य प्रवक्ता के मुताबिक एक रूटीन प्रक्रिया के तहत समय-समय पर ऐसा किया जाता है।