फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में बैठे आकाओं की घाटी में आतंक फैलाने की साजिश फिर नाकाम, उड़ी में मिला हथियारों का बड़ा जखीरा

Thu, 10 Sep 2020 05:28 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
बरामद हथियार - फोटो : ani
विज्ञापन

उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के उड़ी सेक्टर में सतर्क सेना के जवानों ने एक बार फिर से आतंकियों के नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया। सुरक्षाबलों ने एलओसी के करीब आतंकियों के लिए सीमा पार से भेजा गया हथियारों का जखीरा बरामद किया। बरामद हथियारों में पाकिस्तान निर्मित राइफल व पिस्टल शामिल हैं।

विज्ञापन


सेना की 8 राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर (सीओ) कर्नल विवेक वेंकट ने बताया कि सुरक्षाबलों को एक सितंबर से इनपुट मिल रहे थे कि घाटी में सक्रिय आतंकियों के लिए सीमा पार से आतंकी हथियारों की खेप एलओसी के करीब उत्तरी झेलम सब सेक्टर में भेजने वाले हैं। इस इनपुट के आधार पर झेलम नदी के साथ वाले इलाके काला भट, छप्पर, कटिंग एरिया, दुलंजा इंफेंट्री सेफ लाइन में कई जगह तलाशी अभियान चलाए गए। नौ सितंबर को भी जम्मू-कश्मीर पुलिस को एक इनपुट मिला, जिसके आधार पर दुलंजा में साझा ऑपरेशन चलाया गया। 

अधिकारी ने बताया कि दोपहर डेढ़ बजे ऑपरेशन शुरू किया गया और 10 सितंबर सुबह करीब साढ़े पांच बजे ऑपरेशन समाप्त हुआ। इस दौरान भारी मात्रा में हथियारों की खेप बरामद हुई। बरामद हथियारों में 2 एम 16 राइफल (पाक निर्मित), 2 पिस्टल (पाक निर्मित), 4 एम 16 मैगजीन, 4 पिस्टल मैगजीन और अन्य सामग्री बरामद हुई। इससे पहले भी एक सितंबर को बारामुला के रामपुर सेक्टर में सेना को एक बड़ी कामयाबी मिली थी। सेना ने एलओसी के करीब दो आतंकी ठिकाने ध्वस्त किए थे। यहां से उन्हें भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें