जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक बार फिर आतंकियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। पुलिस ने पीओके और भारत के बीच चल रहे क्रास एलओसी ट्रेड के एक ट्रक से भारी मात्रा में हथियार बरामद किया है।
जानकारी के मुताबिक बारामुला जिले के उड़ी में पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर नाका लगाया गया था। इस दौरान पुलिस ने ट्रक नंबर JK03B 1586 से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए।
बरामद हथियारों में एक चाइनीज पिस्टल, दो पिस्टल की मैगजीन, 14 राउंड पिस्टल की गोलियां, एके मैगनीज, 120 एके राउंड, दो चाइनीज ग्रेनेड, शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक ट्रक का डिजाइन ऐसा बनाया गया था कि हथियार आसानी से छिपाया जा सके। ये हथियार दक्षिणी कश्मीर में सप्लाई किए जाने थे।
Uri (J&K): Arms and ammunition recovered from a goods truck meant to carry Cross-LoC trade merchandise. Case registered, probe underway pic.twitter.com/yY7WGYuu7u
— ANI (@ANI_news) March 1, 2017