फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक की एक और साजिश नाकाम, ट्रक से हथियारों की सप्लाई

Wed, 01 Mar 2017 01:44 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
ट्रक से बरामद हथियार - फोटो : ANI
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक बार फिर आतंकियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। पुलिस ने पीओके और भारत के बीच चल रहे क्रास एलओसी ट्रेड के एक ट्रक से भारी मात्रा में हथियार बरामद किया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बारामुला जिले के उड़ी में पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर नाका लगाया गया था। इस दौरान पुलिस ने ट्रक नंबर JK03B 1586 से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए।

बरामद हथियारों में एक चाइनीज पिस्टल, दो पिस्टल की मैगजीन, 14 राउंड पिस्टल की गोलियां, एके मैगनीज, 120 एके राउंड, दो चाइनीज ग्रेनेड, शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक ट्रक का डिजाइन ऐसा बनाया गया था कि हथियार आसानी से छिपाया जा सके। ये हथियार दक्षिणी कश्मीर में सप्लाई किए जाने थे।
विज्ञापन

  Uri (J&K): Arms and ammunition recovered from a goods truck meant to carry Cross-LoC trade merchandise. Case registered, probe underway pic.twitter.com/yY7WGYuu7u — ANI (@ANI_news) March 1, 2017
Trending Videos
विज्ञापन

जानें क्या होता है क्रास एलओसी ट्रेड?

क्रास एलओसी ट्रेड के ट्रक - फोटो : File Photo
क्रास एलओसी ट्रेड भारत और पाक अधिकृत कश्मीर के बीच होने वाला व्यापार है। इस व्यापार की खास बात यहा है कि इसमें पैसों का लेन-देन नहीं होता।

पुराने जमाने में समान के बदले समान देने की प्रथा थी वैसे ही इस क्रास एलओसी ट्रेड में होता है। जितने दाम के सामान भारत से पीओके जाते हैं उतने ही दाम के सामान पीओके से भारत आते हैं।

क्रास एलओसी ट्रेड में 21 चीजों का व्यापार होता है। इससे पहले भी कई बार ट्रेड के ट्रकों से नशीले पदार्थ बरामद हो चुके हैं। पुंछ स्थित ट्रेड में अनियमितता की एनआईए जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें