फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: अर्चना एक्सप्रेस 9 और टाटा मूरी ट्रेन 4 घंटे लेट, कड़ाके की ठंड में स्टेशन पर ठिठुरते यात्री

Wed, 12 Dec 2018 08:10 PM IST
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
- फोटो : फाइल
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में बारिश, कड़ाके की ठंड और स्टेशन पर खुले में ट्रेनों का घंटों इंतजार। रेल यात्रियों के लिए इन दिनों यह बड़ी परेशानी बनी हुई है। कई ट्रेनों का परिचालन घंटों लेट हो रहा है। कोहरे और धुंध ने ट्रेनों की रफ्तार रोक रखी है। एक सप्ताह से दैनिक और साप्ताहिक ट्रेनें लगातार लेट चल रही हैं। बुधवार को जम्मू आने वाली आधा दर्जन ट्रेनें घंटों देरी से पहुंची। पटना-जम्मू अर्चना एक्सप्रेस सबसे ज्यादा नौ घंटे लेट आई।
विज्ञापन


कोलकाता-जम्मू एक्सप्रेस, टाटा मूरी पांच घंटे की देरी से पहुंची है। ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। पुणे-जम्मू झेलम एक्सप्रेस 3 घंटा 30 मिनट, शालीमार एक्सप्रेस 2 घंटे 25 मिनट, बेगमपुरा एक्सप्रेस 2 घंटे 40 मिनट और गुवाहाटी-जम्मू लोहित एक्सप्रेस 2 घंटे 45 की देरी से जम्मू आई। बेगमपुरा बुधवार को डेढ़ घंटे की देरी से रवाना हुई। जम्मू-उधमपुर डीएमयू बुधवार को रद्द रही।

कब कौन-सी ट्रेन नहीं चलेगी
-सप्ताह में तीन दिन चलने वाली गाड़ी संख्या 12331 हिमगिरि एक्सप्रेस 12 फरवरी तक दो दिन ही चलेगी। हर मंगलवार को यह ट्रेन रद्द रहेगी। यानी 18 और 25 दिसंबर, 1, 8, 15, 22 और 29 जनवरी तथा 5 व 12 फरवरी को हिमगिरी नहीं चलेगी। इसी तरह हर वीरवार को हावड़ा से चलने वाली यही ट्रेन (12332) 14 फरवरी तक रद्द रहेगी। 
विज्ञापन


-प्रतिदिन चलने वाली गाड़ी संख्या 13152 जम्मू तवी-कोलकाता एक्सप्रेस 15 फरवरी तक शुक्रवार को नहीं चलेगी। यानी जम्मू से रवाना होने वाली यह ट्रेन 21 व 28 दिसंबर,  4, 11, 18, 25 जनवरी और 1, 8 व 15 फरवरी को ट्रेन रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें