फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आतंकी हमले में मारे गए दीपू की पत्नी को मिली नौकरी, एलजी ने सौंपा नियुक्ति पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
- 29 मई को आतंकियों ने उधमपुर निवासी सर्कस कर्मी की अनंतनाग में कर दी थी हत्या
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को सर्कस कर्मी दीपू कुमार की पत्नी को नियुक्ति पत्र सौंपा। करीब एक माह पहले दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकवादियों ने गोली मारकर दीपू की हत्या कर दी थी। एलजी ने उधमपुर जिले के दूरदराज के गांव में बेहद गरीबी में रह रहे पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की थी।
विज्ञापन

उप राज्यपाल ने बुधवार को राजभवन में दीपू कुमार की पत्नी साक्षी देवी को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र सौंपा। उन्होंने दुखी परिवार के सदस्यों को हर संभव सहायता और समर्थन का आश्वासन दिया। जिले के जंगलात मंडी इलाके में एक सर्कस में काम करने वाले 27 वर्षीय दीपू की 29 मई को उस समय हत्या कर दी गई थी जब वह दूध खरीदने के लिए बाहर गया था। 16 जून को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा कि हत्या के सिलसिले में अनंतनाग से पांच जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। अपने पति की हत्या के एक हफ्ते बाद साक्षी ने उधमपुर के सुदूर थियाल गांव में एक बच्चे को जन्म दिया। दीपू अपने बीमार पिता और नेत्रहीन भाई राजू, भाभी और उनके दो नाबालिग बच्चों वाले परिवार में एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। परिवार एक दशक पहले कठुआ से सुदूर गांव में आ गया था। कुमार की मां का कुछ समय पहले निधन हो गया था। उसके बड़े भाई राजू की लगभग चार साल पहले आंखों की रोशनी चली गई थी, जबकि उनके पिता सुनने की दिक्कत से पीड़ित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें