फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ें, अमरनाथ यात्रा के लंगरों के जुड़ी खबर

Tue, 12 May 2015 07:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान लगने वाले लंगरों की अनुमति के लिए जिला उपायुक्त कार्यालयों में आवेदन पहुंचने लगे हैं। हालांकि अनुमति के लिए आवेदन करने वालों की संख्या ज्यादा है, लेकिन अनुमति सभी औपचारिकताएं पूरी करने वाले संगठनों को ही दी जाएगी। जम्मू में अलग-अलग जगह पर 12 लंगर लगाए जाएंगे। फिलहाल सुरक्षा, साफ-सफाई और अन्य बिंदुओं पर बैठकें हो चुकी हैं।
विज्ञापन


डिवीजनल कमिश्नर डा. पवन कोतवाल के मुताबिक अब तक करीब 200 आवेदन पहुंच रहे हैं, लेकिन अनुमति हर साल जितने लोगों की दी जाती है, उतनी ही दी जाएगी। अभी तक उनके पास जितने लोगों ने आवेदन किए हैं। संबंधित संभाग के उपायुक्तों को भेज दिए हैं। लखनपुर से लेकर बालटाल और पहलगाम तक लगने वाले लंगरों की अनुमति उपायुक्तों द्वारा दी जाएगी, लेकिन श्री अमरनाथ यात्रा के ट्रैक पर बालटाल और पहलगाम से गुफा तक लगने वाले लंगरों की अनुमति के लिए श्राइन बोर्ड के पास आवेदन पहुंचे हैं।

जम्मू के जिला उपायुक्त अजीत कुमार साहु के मुताबिक आवेदकों की ओर आवेदन किए जा रहे हैं, लेकिन अनुमति सभी औपचारिकताएं पूरी करने वालों को ही अनुमति दी जाएगी। जम्मू के लिए सिर्फ 12 लंगर को अनुमति देने की व्यवस्था है। इसके अलावा सुरक्षा, साफ-सफाई, बिजली, पानी आदि के इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा के प्रबंध पहले से काफी बेहतर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें