फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपाष्टमी समारोह 12 को, सभी लें हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर गोरक्षा समिति अंबफला की गोशाला भवन में शनिवार को अध्यक्ष राज कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें गोपाष्टमी समारोह के बारे में विचार-विमर्श किया गया। अध्यक्ष ने बताया कि गोपाष्ठमी समारोह का आयोजन 12 नवंबर को किया जाएगा। गो पूजन सुबह नौ से साढ़े नौ बजे, हवन साढ़े नौ से 11 बजे, सत्संग बारह से साढ़े बारह बजे, विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह साढ़े बारह से एक बजे तक होगा। भंडारे का आयोजन दोपहर एक बजे से किया जाएगा। उन्होंने लोगों से धार्मिक समारोह में हिस्सा लेने की अपील की है। बैठक में महामंत्री ज्ञातनन्दन और उपप्रधान विमल महाजन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें