बिलावर। सब डिविजनल एग्रीकल्चर अफसर (एसडीएओ) बिलावर अश्विनी गुप्ता ने सोमवार को धान खरीद केंद्र किशनपुर डुंगाडा का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रबंधों का जायजा लेते हुए धान की फसल बेचने के इच्छुक किसानों से जल्द पंजीकरण करवाने की अपील की है। बताया कि पंजीकरण की अंतिम तारीख 30 अक्तूबर निर्धारित की गई है।
उन्होंने कहा कि किसान कृषि विभाग के फिंतर कार्यालय में जमीन की नकल, आधार कार्ड की कापी, बैंक खाता नंबर और एक पासपोर्ट साइज फोटो की फोटोस्टेट कापी लेकर पंजीकरण करवा सकते हैं। इस वर्ष एक नवंबर को धान खरीद केंद्र में धान की खरीदारी सरकार की ओर से शुरू की जाएगी। सरकार की ओर से इस वर्ष धान खरीद केंद्र पर मोटे धान की कीमत 2040 रुपये और ग्रेड ए धान की 2060 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित की गई है। इस मौके पर कृषि विभाग के संजय शर्मा, विनय गुप्ता, संजीव गुप्ता आदि मौजूद रहे।