फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुराग ठाकुर: 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में घर-घर शान से लहरा रहा तिरंगा, गांवों में चल रहे विकास कार्य

Sun, 05 Feb 2023 04:47 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू में अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय बजट को खुशियों का बजट बताते हुए कहा कि गरीब और मध्यवर्ग को केंद्र में रखकर बनाए गए बजट से देश में हर तरफ खुशी है। पिछले साल से बजट में दस फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
जम्मू में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने बाद से शांति स्थापित होने के साथ घर-घर शान से तिरंगा लहरा रहा है। 370 की समाप्ति के बाद से सत्ता से बाहर हुए राजनीतिक दल जरूर मायूस और परेशान हैं।

विज्ञापन


जम्मू में अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय बजट को खुशियों का बजट बताते हुए कहा कि गरीब और मध्यवर्ग को केंद्र में रखकर बनाए गए बजट से देश में हर तरफ खुशी है। पिछले साल से बजट में दस फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

जम्मू-कश्मीर में तीव्र विकास का लक्ष्य निर्धारित कर रेल हो या आधारभूत ढांचा, पर्याप्त बजट का प्रावधान हुआ है। उनहोंने कहा, सात फीसदी जीडीपी के इस साल रहने के आसार हैं।
विज्ञापन


राहुल गांधी के वित्त बजट की आलोचना करने के सवाल पर अनुराग ने कहा, कांग्रेस के शासनकाल में महंगाई की दर 12 फीसदी थी जोकि अब कम होकर पांच फीसदी रह गई है। अदाणी मामले में संसद की कार्यवाही स्थगित रहने के सवाल पर अनुराग ने कहा कि विपक्षी राष्ट्रपति के अभिभाषण, बजट पर चर्चा से भाग रहे हैं।

उन्होंने कहा, अदाणी मामले में भारतीय रिजर्ब बैंक हो या एसबीआई, एलआईसी या अन्य संस्थान अपना पक्ष रख चुके हैं। विपक्ष को राजनीतिक चश्मा उतारना होगा। मोदी सरकार ईमानदार है। पिछले आठ सालों से पूरी ईमानदारी के साथ सरकार काम कर रही है।

उन्होंने कहा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी कहते थे कि सरकार एक रुपया भेजती है तो आम आदमी तक 15 पैसे पहुंचते हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगर एक रुपया भेज रहे हैं तो एक ही रुपया आम आदमी तक पहुंच रहा है। मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना, सांसद जुगल किशोर शर्मा, मुख्य प्रवक्ता सुनील सेठी आदि भी मौजूद रहे।

अमृत काल का पहला बजट देशवासियों की खुशहाली के लिए: अनुराग ठाकुर

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा हैं कि अमृत काल का पहला बजट देशवासियों की खुशहाली और विकसित भारत के सपने को साकार करने वाला है। भाजपा मुख्यालय त्रिकुटा नगर में शनिवार को बजट पे चर्चा कार्यक्रम में अनुराग ठाकुर ने बजट से देश का तीव्र विकास सुनिश्चित होगा।

इसके अलावा रोजगार के बड़े अवसर भी पैदा होंगे। गांव, गरीब, किसान और मध्य वर्ग के सपने को भी पूरा करने वाला बजट है। कुल मिलाकर बजट से समाज का हर वर्ग लाभांवित होगा। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना, सांसद जुगल किशोर शर्मा, पार्टी मुख्यालय प्रभारी प्रिया सेठी, पूर्व मंत्री पवन गुप्ता, मुख्य प्रवक्ता सुनील सेठी, प्रवक्ता अभिजीत जसरोटिया समत पार्टी के वरिष्ठ नेता इस अवसर पर मौजूद रहे। ठाकुर ने इस अवसर पर बजट के मुख्य बिंदुओं को विस्तार से पार्टी नेताओं को बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें