फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कश्मीर विश्वविद्यालय में भारत विरोधी नारेबाजी

Wed, 24 Jun 2015 11:47 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली/ अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर में भारी बारिश के बावजूद बुधवार को कश्मीर विश्वविद्यालय में जबरदस्त प्रदर्शन हुआ। 20 जून की रात कैंपस में भाजपा और योग विरोधी प्रदर्शनों के सिलसिले में स्थानीय पुलिस द्वारा अंग्रेजी विभाग के एक छात्र की गिरफ्तारी के विरोध में छात्रों ने प्रदर्शन किया। कक्षाओं का बहिष्कार कर भारत विरोधी नारेबाजी की गई।
विज्ञापन


छात्रों के प्रदर्शन से विश्वविद्यालय में कोई कार्य नहीं हुआ। गुस्साए छात्रों ने प्रशासनिक ब्लॉक में ताला लगाते हुए कर्मचारियों को बंधक बना लिया। साथ ही सर सईद गेट को भी बंद कर दिया। आखिरकार पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर शाम 5 बजे ताला तोड़कर कर्मचारियों को बाहर निकाला।

प्रदर्शन कर रहे छात्रों के अनुसार दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के काकापुरा गांव का रहने वाला मुजमिल फारूक डार को पुलिस ने सोमवार की रात सदरबल इलाके से गिरफ्तार किया जहां वह एक किराये के घर में रहता था।
विज्ञापन


गौरतलब है कि विश्वविद्यालय प्रबंधन द्वारा 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए पूरी तैयारियां की गई थीं लेकिन उससे पहले रात में छात्रों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए की गई तैयारियों को नुकसान पहुंचाया। वे कैंपस में योग दिवस मनाने का विरोध कर रहे थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें