फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा में एक और श्रद्धालु की मौत

Wed, 22 Jul 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण कश्मीर हिमालय में चल रही श्री अमरनाथ यात्रा में एक और श्रद्धालु की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। पंजाब निवासी जगदीश मल्होत्रा (54) को बालटाल बेस कैंप में सीने में दर्द  की शिकायत हुई। लेकिन स्वास्थ्य जांच के दौरान ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


अब तक यात्रा में 26 लोगों की हृदय गति रुकने से मौत हो चुकी है। इसमें श्रद्धालुओं के अलावा एक सीआरपीएफ जवान और एक पालकी वाला शामिल है। बुधवार को 9128 श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में शिवलिंग के दर्शन किए। इसके साथ यह आंकड़ा 2,71,486 तक पहुंच गया है।

सुहावने मौसम के बीच बुधवार को पारंपरिक पहलगाम और बालटाल रूट से हजारों अमरनाथ यात्रियों को पैदल रवाना किया गया। इनमें अधिकांश यात्री शार्टकट बालटाल रूट को अपना रहे हैं। इसमें एक ही दिन में दर्शन करके श्रद्धालु लौट रहे हैं।
विज्ञापन


इस बीच बुधवार को आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से 769 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना किया गया। इसमें 575 पुरुष, 137 महिलाएं, 7 बच्चे और 50 साधु शामिल रहे। यात्रा के लिए देशभर से यात्रियों की आमद से पूरा शहर शिवमय के रंग में रंगा हुआ है।

श्री राम मंदिर पुरानी मंडी और गीता भवन में देशभर से साधु संत पहुंच रहे हैं। हालांकि पिछले कुछ दिन से आन स्पाट पंजीकरण केंद्रों और जत्थे में जाने वाले यात्रियों की संख्या में गिरावट आई है। इसका एक कारण देशभर में मानसून के चलते खराब मौसम में बाहर जाने से यात्री परहेज कर रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें