रियासी। जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच बुधवार को एक और व्यक्ति की संक्रमण से मौत हो गई है। इसके अलावा एक ट्रैवलर सहित 74 नए पॉजिटव मामले मिले हैं। कोरोना संक्रमण से मौत कटड़ा में हुई है। इसके अलावा 94 लोग महामारी को मात देने में कामयाब रहे हैं।
बुधवार को ब्लॉक रियासी और कटड़ा में 24-24 संक्रमण के मामले मिले हैं। इस के साथ ही माहौर में 17 और पौनी में आठ मामले मिले हैं। रियासी में 21 स्थानीय, एक रेलवे कंपनी कर्मी, एक स्वास्थ्य कर्मी और एक गर्भवती महिला शामिल है। माहौर में दो दुकानदार, सात कंपनी कर्मचारी और आठ स्थानीय लोग संक्रमित मिले। कटड़ा में सभी 24 संक्रमित स्थानीय हैं। इसके अलावा पौनी में छह स्थानीय, एक स्वास्थ्य कर्मी और एक पुलिस कर्मी संक्रमित मिला है। वहीं, बुधवार को 94 लोगों महामारी को मात देने में कामयाब रहे हैं। मौजूदा समय में जिले में 642 मामले सक्रिय हैं।