फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः एक घर...दो दिन-दो लाशें, पूर्व सैनिक का कमरा बना है सनसनी का अड्डा

Thu, 10 Oct 2019 04:32 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

सैनिक कॉलोनी पुलिस चौकी के अंतर्गत रतनूचक क्षेत्र में एक पूर्व सैनिक के घर से एक और शव बरामद होने से सनसनी मच गई है। मंगलवार को पूर्व सैनिक की पत्नी का फंदे से लटका शव बरामद किया गया था। बुधवार को आसपास के लोगों ने बदबू आने की सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने कमरे में रखे बेड बॉक्स से एक व्यक्ति का शव बरामद किया। देर रात तक पुलिस घर की तलाशी लेने में जुटी हुई थी। लगातार दूसरे दिन शव बरामदगी से जांच के एंगल में हत्या की प्रबल आशंका भी जुड़ गई है। फिलहाल पुलिस सुबूतों को खंगाल रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार को पूर्व सैन्य कर्मी ने पुलिस को बताया था कि उसकी पत्नी सुमन देवी ने फंदा लगाकर जान दे दी है। मृतका के पति ने पुलिस को बताया कि सोमवार की रात को दोनों अलग-अलग कमरे में साथ सोए थे। उसके बच्चे ननिहाल गए हैं। देर रात उसे पत्नी फंदे से लटकी मिली।

रात करीब दो बजे पुलिस को इसकी सूचना दी गई। उसके शरीर पर चोटों के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू ही की थी कि बुधवार को आसपास के लोगों ने पूर्व सैन्य कर्मी के घर से बदबू आने की बात कही और शक गहराया तो पुलिस ने घर की तलाशी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन में दो शव मिलने से पुलिस हैरत में पड़ी

इस घर में तीन कमरे हैं। एक कमरे से पूर्व सैन्य कर्मी की पत्नी का शव बरामद हुआ था। वहीं दूसरे कमरे में रखे बेड बॉक्स को खंगालने पर उसके भीतर से व्यक्ति का शव बरामद कर लिया गया। शव पर खून और चोटों के निशान भी मिले हैं। दो दिन में दो शव मिलने से पुलिस हैरत में पड़ गई।

प्रथम दृष्टया इस मामले में हत्या का एंगल सामने आ रहा है। दो शवों की बरामदगी में कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने संदिग्ध मौत की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

एसएसपी तेजेंद्र सिंह ने कहा कि जिस घर से महिला का शव बरामद हुआ था, उसी घर के एक अन्य कमरे में रखे बेड बॉक्स से बुधवार को व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। महिला की कॉल डिटेल जांची जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें