फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: ड्रोन से हथियार गिराने के केस में एक और पकड़ा, आरोपियों से करवाया गया क्राइम सीन रिक्रिएट

Wed, 02 Nov 2022 12:59 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

आरएस पुरा में सीमा पार से ड्रोन से 27 अक्तूबर को गिराई गई हथियारों की खेप के साथ दो आतंकी समर्थकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरएस पुरा के सुचेतगढ़ में बासपुर बंगला क्षेत्र में सरकंडे की झाड़ियों से चार पिस्तौल, आठ मैगजीन, 47 पिस्टल राउंड बरामद की हैं। यह हथियार यूरोप में बैठे आतंकी संगठन के ओवर ग्राउंड वर्कर ने मंगवाई थी। अब इस मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन
आईबी पर पकड़े गए हथियार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तानी ड्रोन से हथियारों की तस्करी मामले में सोमवार देर रात पुलिस ने एक और आरोपी को हिरासत में लिया है। यह संदिग्ध आरएस पुरा क्षेत्र का ही रहने वाला है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। वहीं, पुलिस ने हथियारों के साथ पकड़े गए दो आरोपियों से मंगलवार को क्राइम सीन रिक्रिएट कराया।

विज्ञापन


आरोपियों को उस जगह ले जाया गया, जहां पाकिस्तानी ड्रोन से हथियारों की खेप गिराई गई थी। सूत्रों के अनुसार संदिग्ध व्यक्ति को पाकिस्तान से ड्रोन से गिराए गए हथियारों के मामले में हिरासत में लिया गया है। यह शख्स पहले भी बॉर्डर पर तस्करी के मामलों में शामिल रहा है।

हिस्ट्रीशीटर इस संदिग्ध बताया जा रहा है। पुलिस इसी मामले के संबंध में उससे पूछताछ कर रही है। वहीं पहले से गिरफ्तार दोनों आरोपियों के घर की भी तलाशी ली गई। इस लिए मजिस्ट्रेट से अनुमति ली गई। अभी तक पुलिस ने इस मामले में कोई नया खुलासा नहीं किया है।

यूरोप में बैठ पाकिस्तानी ड्रोन से आरएस पुरा बॉर्डर में गिराए हथियार 

आरएस पुरा सीमा पार से ड्रोन के जरिये आरएस पुरा में गिराई गई हथियारों की खेप के साथ दो आतंकी समर्थकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरएस पुरा के सुचेतगढ़ में बासपुर बंगला क्षेत्र में सरकंडे की झाड़ियों से चार पिस्तौल, आठ मैगजीन, 47 पिस्टल राउंड बरामद की हैं। यह हथियार यूरोप में बैठे आतंकी संगठन के ओवर ग्राउंड वर्कर ने मंगवाई थी।

विज्ञापन


इस खेप को उठाने से पहले ही डोडा निवासी चंदर बोस और कैंप गोल गुजराल जम्मू के रहने वाले शमशेर सिंह को पुलिस ने पकड़ लिया। दोनों से हजारों रुपये की नकदी भी मिली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर इस टेरर मॉड्यूल की जांच शुरू कर दी है। 

पुलिस के अनुसार 27 और 28 अक्तूबर के मध्य बासपुर बंगला आरएस पुरा क्षेत्र में ड्रोन की संदिग्ध गतिविधि देखी गई थी। अंतरराष्ट्रीय सीमा से तीन किलोमीटर दूर इस इलाके को खंगालने के लिए पुलिस की विशेष टीम रवाना की गई। पुलिस ने सीमावर्ती क्षेत्र से आने वाले सभी वाहनों की जांच की।

सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली। इसी दौरान आरएस पुरा पुलिस ने ड्रोन गतिविधि के समय आवाजाही करने वाले कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया। इनमें शामिल चंदर बोस निवासी डोडा से पूछताछ करने पर बड़ी साजिश का खुलासा हो गया।

उसने बताया कि वह ड्रोन से गिराए गए हथियारों की खेप लेने इलाके में आया था। पूछताछ आगे बढ़ी तो उसने शमशेर सिंह निवासी कैंप गोल गुजराल जम्मू का भी नाम लिया, जिसे पुलिस ने बाद में दबोच लिया। चंदर बोस इस समय बाड़ी ब्राह्मणा में रह रहा था।

पुलिस की पूछताछ में दोनों ने कहा कि वह पहली बार इस तरह का काम कर रहे हैं। उन्हें बलविंदर ने यह काम सौंपा था, जो यूरोप में रहकर प्रतिबंधित आतंकी संगठन के लिए काम कर रहा है। बलविंदर जम्मू में इन दोनों तथा सीमा पार के हैंडलर के लगातार संपर्क में था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें