जम्मू एयरपोर्ट से दिल्ली, श्रीनगर, मुंबई, इंदौर, अहमदाबाद के लिए सीधी विमान सेवा है। जम्मू से अहमदाबाद के लिए इंडिगो ने फ्लाइट शुरू की है। अहमदाबाद से फ्लाइट सुबह 11.30 बजे जम्मू पहुंचेगी और जम्मू से 12.05 बजे अहमदाबाद के लिए रवाना होगी।
जम्मू एयरपोर्ट पर रविवार से विंटर शेड्यूल लागू हो गया है। नए शेड्यूल के तहत जम्मू से 24 उड़ानें संचालित होंगी। पांच शहरों से कनेक्टिविटी होगी। नए शेड्यूल में जम्मू से अहमदाबाद के लिए नई फ्लाइट शुरू हुई है, जिसका संचालन सप्ताह में चार दिन किया जा रहा है।
विज्ञापन
जम्मू एयरपोर्ट से दिल्ली, श्रीनगर, मुंबई, इंदौर, अहमदाबाद के लिए सीधी विमान सेवा है। जम्मू से अहमदाबाद के लिए इंडिगो ने फ्लाइट शुरू की है। अहमदाबाद से फ्लाइट सुबह 11.30 बजे जम्मू पहुंचेगी और जम्मू से 12.05 बजे अहमदाबाद के लिए रवाना होगी।
ये फ्लाइट सप्ताह में चार दिन मंगलवार, वीरवार, शनिवार और रविवार को संचालित होगी। इसके साथ इंदौर के लिए सीधी उड़ान है। फ्लाइट 11.55 बजे जम्मू आएगी और 12.35 बजे वापस जाएगी। इसके साथ इंडिगो मुंबई-जम्मू-श्रीनगर के लिए फ्लाइट शुरू करेगी।
विज्ञापन
जम्मू एयरपोर्ट पर दिन की अंतिम फ्लाइट शाम 7.10 बजे दिल्ली से आएगी और वापसी में जम्मू से 7.40 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी। वर्तमान में जम्मू में कुल 48 फ्लाइट संचालित होती हैं, इसमें आने और जाने वाली कुल 24-24 फ्लाइट हैं।
सबसे ज्यादा दिल्ली के लिए 12, श्रीनगर के लिए 10 फ्लाइट का संचालन जम्मू एयरपोर्ट से होता है। एयरपोर्ट प्रबंधन आने वाले दिनों में कुछ और शहरों के लिए फ्लाइट शुरू करने की तैयारी कर रहा है। सर्दियों में कश्मीर के साथ-साथ जम्मू संभाग में बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। बारिश और बर्फबारी के कारण सड़क मार्ग बाधित होने के कारण हवाई मार्ग से सफर ही एकमात्र विकल्प होता है।