फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: गैस टैंकर में ले जा रहे मवेशी, डिवाइडर से टकराए, मनवाल और नगरोटा में भी पशु तस्करी का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जिला पुलिस ने तीन अलग-अलग जगहों पर पशु तस्करी पर नकेल कसी है। छन्नी में तो गैस टैंकर के भीतर मवेशी मिले जिन्हें क्रूरतापूर्ण रखा था। इसके अलावा मनवाल और नगरोटा से भी मवेशी बरामद किए। गैस टैंकर छन्नी में डिवाइडर से टकरा गया और चालक फरार हो गया, लेकिन सह चालक पुलिस ने पकड़ लिया, क्योंकि मुश्ताक अहमद टैंकर के बीच में था, ताकि किसी तरह से वाहन को ले जाए। मगर पुलिस कर्मी पहुंच गए। पुलिस कर्मियों ने जांच की तो 22 मवेशी मिले। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं मनवाल पुलिस ने 16 और नगरोटा पुलिस ने 14 मवेशियों को बरामद किया है। हालांकि कोई तस्कर पकड़ा नहीं गया है। ब्यूरो
विज्ञापन



सड़क हादसे में मजदूर की मौत
जम्मू। बस स्टैंड पुलिस स्टेशन के अंतर्गत फ्लाईओवर पर व्यक्ति को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि जीएमसी पहुंचाया गया था। मृतक की पहचान इम्तियाज हुसैन के रूप में हुई है। वह पेशे से जम्मू में मजदूरी करता था। शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिवार को सौंप दिया गया है। ब्यूरो

अवैध खनन में 6 वाहन जब्त
जम्मू। जिला पुलिस ने अलग अलग जगहों पर अवैध खनन में शामिल 6 वाहनों को जब्त किया है। वाहनों में ट्रैक्टर ट्रॉली जेके02बीएम 3139, जेके02सीएस 4976, जेके02सीडब्ल्यू 5750, डंपर जेके02सीयू-1869, टिप्पर जेके02सीएस 4976, जेके02सीपी 7315 शामिल हैंं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें