फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पशु तस्कर गिरफ्तार, तीन मवेशी मुक्त करवाए

Wed, 05 Feb 2025 01:48 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। अखनूर पुलिस ने मंगलवार को एक पशु तस्कर को गिरफ्तार कर तीन मवेशी मुक्त करवाए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने जम्मू-पूंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर अखनूर थाना क्षेत्र के खुग्गा नाके पर जम्मू से पुंछ जा रहे टाटा ऐस लोड कैरियर (जेके02डीएल-5037) को रोका तो चालक ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम अभिषेक चौधरी पुत्र कुलदीप चौधरी निवासी मशीन दोमाना जम्मू बताया। तलाशी के दौरान वाहन में 2 भैंसे व एक कटड़ा लदे मिले। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर वाहन को जब्त कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें