फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुधन व्यापार मेले के वारे जागरूक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। गांव रठाना में पशुपालन विभाग की ओर से शिविर लगाकर किसानों को 28 और 29 जुलाई को खेल स्टेडियम हीरानगर, कठुआ में पशुधन व्यापार मेले के आयोजन के बारे में जागरूक किया। पशुपालन विभाग डॉ. वेद राज मोटन ने बताया कि मुख्य पशुपालन अधिकारी के निर्देश पर इस मेले का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मेले में डेयरी किसानों और मालिकों की भागीदारी के संबंध में किसानों के नाम पंजीकृत किए जाएंगे। दूसरे राज्यों के किसान मेले में पशुओं को बेचने के लिए यहां पहुंचेंगे। किसानों को भेड़ व पोल्ट्री फार्म के लिए विभाग की ओर से 50 प्रतिशत सब्सिडी देने के साथ बेहतर नस्ल की गाय, भैंस घोडे़ आदि किसान खरीद सकते हैं। पशुओं को वैक्सीन लगाए जाने के साथ किसी किस्म की बीमारी होने पर वेटनरी टीम के डॉक्टरों द्वारा उपचार किया जाएगा। इस दौरान लगाए शिविर के दौरान डेयरी किसानों को मुफ्त दवा का वितरण किया गया। किसानों को विभाग की विभिन्न गतिविधियों से भी अवगत कराया गया। इस मौके पर डॉ. सैयद अल्ताफ अली और पशुधन विकास अधिकारी डॉ. अश्विनी कुमार पशु चिकित्सा सहायक सर्जन आरसीडी केंद्र रठाना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें