फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर में भूस्खलन, गांव दबा, 18 मरे, दर्जनों लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
भूस्खलन के कारण दूर दराज पहाड़ी क्षेत्रों में एक दर्जन लोगों के मारे जाने की सूचना है। सेना ने इन गांवों में रेसक्यू आपरेशन चलाकर दो सौ से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। उधमपुर कटड़ा के पहाड़ी गांव पंजर में मकान ढहने से छह लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


जबकि पंचेरी ब्लाक के मुत्तल गांव में 40 के करीब मकान भूस्खलन में टूट कर बह गए और सैकड़ों मवेशी या तो दब गए या फिर बाढ़ में बह गए हैं। इन घरों में रहने वाले दर्जनों लोग अभी भी लापता हैं। पहाड़ी के नीचे दलदल में फंसे छह लोगों के शवों को बाहर निकाला गया है।

दोपहर दो बजे के करीब एयरफोर्स के दो हेलीकाप्टर भी पंज्जर गांव में पहुंचे और एसडीआसरएफ के 49 जवानों को क्षेत्र में उतारा। सुबह हेलीकाप्टर नहीं उतर सका था और उसे वापस लौटना पड़ा। आशंका है अभी काफी लोग दलदल में दबे हुए हैं।
विज्ञापन

भूस्‍खलन में दब गया पूरा गांव

लगातार बारिश के बाद हो रहे भूस्‍खलन का सबसे ज्यादा शिकार उधमपुर जिला ही हो रहा है। जहां भूस्‍खलन के चलते अभी तक 18 के करीब लोगों की मौत्‍ा हो गई है। रविवार को भी दिनभर भूस्‍खलन से मरने वालों की खबर आती रही।

सबसे हृदयविदारक खबर आई उधमपुर के पंचैरी क्षेत्र से जहां पहाड़ पर बसा एक पूरा का पूरा गांव भूस्‍खलन में जमीदोंज हो गया। हादसे में अभी तक 12 लोगों के मरने की सूचना आई है, जबकि काफी संख्या में लोग लापता है।

हादसा आधी रात में किसी समय हुआ जिसका पता सुबह ही लग सका। वहीं सूचना मिलते ही प्रशासन ने रेस्‍क्यू टीम घटनास्‍‌थल के लिए रवाना कर दी गई।

12 घंटे की मशक्कत के बाद पहुंची राहत टीम

लगभ्‍ाग 12 घंटे की मशक्‍कत के बाद पुलिस की 14 लोगों की राहत टीम दोपहर एक बजे के करी‌ब जैसे तैसे वहां पहुंच गई। जिले का एक अन्य गांव सत्तानी भी पूरी तरह पानी में समा गया। इस गांव के सभी लोगों को सेना ने सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

क्षेत्र में कई जगहों से लोगों के फंसे होने की सूचना मिल रही है। कहर इतना है कि टीमें भी अपर्याप्त हो गई हैं। सेना, पुलिस, समाजसेवी संगठनों के सहयोग से राहत कार्य कर रही है। ऐसे कई पहाड़ी क्षेत्र हैं, जिनका संपर्क मार्ग टूट गया है और वहां पहुंचना भी असंभव है।

इनमें बुजुर्ग, महिलाएं व बच्चे भी शामिल थे। जिले के लांदर, पंचेरी, भमाग, मुत्तल, धनु, सधरानी, पैंथल, रियासी, पौनी, रनसू, ककड़ेयाल, माली व मनून क्षेत्रों में भारी नुकसान की सूचनाएं हैं। लोगों के मकान ढह गए हैं। कई क्षेत्रों से लोग पहले ही सुरक्षित स्थानों पर चले गए थे।
विज्ञापन

नींद में ही मौत की नींद सोया पूरा परिवार

दूसरी बड़ी खबर भी उधमपुर ‌जिले से आ रही है जहां एक पुराना मकान ढहने से उसमें रह रहे छह लोगों की मौत्‍ा हो गई। मरने वालों में कई बच्चे भी हैं। जानकारी के अनुसार जिले के पंजर मुत्तल गांव में शनिवार आधी रात को भूस्‍खलन के कारण एक पुराना मकान भरभराकर गिर गया।

हादसे में मकान के अंदर सोए हुए परिवार के छह सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना का पता सुबह चला जब लोग घरों से बाहर निकले और मकान को ढहा हुआ पाया।

इसके बाद आनन फानन में प्रशासन को सूचना दी गई। मकान के मलबे से गुलाम पत्‍नी मांडू, वाहिद, आदिल, जुबैद, परवीन, आशा के शव निकाले गए। परिवार के मुखिया रोशनदीन के बारे में कोई सूचना नहीं है। हादसे के बाद पूरा गांव शोक में डूब गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें