महबूबा मुफ्ती मतदान के बीच अनंतनाग में धरने पर बैठ गई हैं। उन्होंने पुलिस पर उनकी पार्टी के पोलिंग एजेंट्स को जबरन हिरासत में लिए जाने का आरोप लगाया है। इसी के खिलाफ वह बिजबिहाड़ा पुलिस स्टेशन के बाहर धरने पर बैठ गईं।
अनंतनाग-राजोरी लोकसभा सीट पर जारी मतदान के बीच पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) प्रमुख एवं पार्टी उम्मीदवार महबूबा मुफ्ती शनिवार सुबह धरने पर बैठ गईं। महबूबा सुबह अपने पार्टी नेताओं और समर्थकों के साथ अनंतनाग के बिजबिहाड़ा में पुलिस थाने के बाहर पहुंची और नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गईं।
विज्ञापन
पीडीप अध्यक्ष का आरोप है कि उनके कार्यकर्ताओं को पुलिस ने जबरन हिरासत में लिया है। उनका कहना है कि जब तक उनके कार्यकर्ताओं को पुलिस हिरासत से छोड़ा नहीं जाएगी, वे धरने से नहीं हटेंगीं।
महबूबा ने कहा कि पीडीपी के पोलिंग एजेंट्स को शुक्रवार रात से ही दक्षिण कश्मीर में जगह-जगह से हिरासत में लिया गया है। उन्होंने भाजपा, पुलिस और प्रशासन की के बीच मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि यह सभी तरीकें उन्हें सांसद नहीं पहुंचने के लिए अपनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
महबूबा ने कहा कि जिन कार्यकर्ताओं को लोकतंत्र पर विश्ववास है, उन्हें जबरन क्यों हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि दक्षिण कश्मीर का कोई थाना नहीं है, यहां उनके कार्यकर्ताओं को हिरासत में न लिया गया हो। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि यहां बड़ी संख्या में लोग वोटिंग के लिए निकलें हैं, वहां पर कर वोटिंग मशीनें खराब की जा रही हैं। वहीं, महबूबा के धरने पर बैठने की खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। उच्च अधिकारियों को भी इसकी सूचना दी गई।