फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनंतनाग : 146 घंटे बाद मुठभेड़ खत्म, लश्कर कमांडर उजैर समेत दो आतंकी ढेर, ऑपरेशन पूरा लेकिन तलाशी अभियान जारी

Wed, 20 Sep 2023 02:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

इसके साथ ही सात दिन से चल रही मुठभेड़ मंगलवार को समाप्त हो गई। मारे गए दूसरे आतंकी की अभी शिनाख्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
अनंतनाग मुठभेड़ के दौरान जवान - फोटो : अर्शिद मीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोकरनाग के गडूल के जंगलों में लश्कर-ए-ताइबा का कमांडर दस लाख का इनामी उजैर अहमद खान व एक अन्य आतंकी मारा गया। इसके साथ ही सात दिन से चल रही मुठभेड़ मंगलवार को समाप्त हो गई। मारे गए दूसरे आतंकी की अभी शिनाख्त नहीं हुई है। इस मुठभेड़ में कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धोनक, डीएसपी हुमायूं भट व सेना का जवान प्रदीप बलिदान हुए हैं। हाल के वर्षों में यह कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सबसे ज्यादा दिन चलने वाला ऑपरेशन बताया जा रहा है। जहां से उजैर का शव मिला है वहां भारी मात्रा में हथियार भी मिले हैं। 146 घंटे बाद मुठभेड़ खत्म हो गई है। 

विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि लश्कर के शीर्ष कमांडर उजैर अहमद खान का शव बरामद कर लिया गया है। जबकि मुठभेड़ स्थल के पास एक और का शव भी पड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि आतंकी गडूल के जंगलों में एक प्राक़तिक गुफा में अपना ठिकाना बना कर छिपे हुए थे। 13 सितंबर को जब सेना और पुलिस की संयुक्त टीम ठिकाने की ओर बढ़ रही थी तभी आतंकियों ने गोलीबारी कर दी थी जिसमें सेना और पुलिस के तीन अफसर व एक जवान बलिदान हो गए थे। इसके बाद सुरक्षाबलों ने अत्याधुनिक उपकरकों की मदद से मुंहतोड़ जवाब दिया, जिसमें दो आतंकी मारे गए।

एडीजीपी ने पत्रकारों से बात करते हुए, कहा कि उजैर खान मुठभेड़ के पहले दिन सेना के एक कर्नल, मेजर और एक डीएसपी की हत्या में शामिल था। इस झड़प में उजैर खान मारा गया है और उसका शव बरामद कर लिया गया है। गडूल में दो से तीन आतंकियों के मौजूद होने की सूचना मिली थी। दो आतंकी मारे गए हैं। इसी के साथ ऑपरेशन पूरा हो गया जबकि तलाशी अभियान पूरे इलाके में जारी रहेगा। तीसरे आतंकी का शव भी किसी गुफा में मिलने की संभावना है।
विज्ञापन


लोगों से मुठभेड़ स्थल के पास न जाने का आग्रह
विजय कुमार ने कहा, मैं स्थानीय लोगों से आग्रह करता हूं कि वे मुठभेड़ स्थल के करीब न जाएं क्योंकि बिना फटे ग्रेनेड या गोले उन्हें नुकसान पहुंचा सकते हैं।

अत्याधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल
सेना और पुलिस ने आतंकियों को खत्म करने के लिए हेरोन, हेक्साकॉप्टर, ड्रोन, क्वाड कॉप्टर, आरपीजी, ग्रेनेड और ड्रोन-फिट बंदूकें सहित नवीनतम गैजेट्स पर जोर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें