फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग के बिजबेहरा दो आतंकी ढेर, एक फिजियोथेरेपी में कर रहा था स्नातक

Thu, 25 Apr 2019 01:56 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में गुरुवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादी मारे गए। इनमें से एक फिजियोथेरेपी में स्नातक की पढ़ाई कर रहा था।
विज्ञापन


पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस और सुरक्षा बलों ने अनंतनाग जिले के बिजबेहड़ा इलाके के बागेंद्र मोहल्ला में घेराबंदी करके तलाश अभियान शुरू किया था। ’’ 

प्रवक्ता ने बताया कि तलाश के दौरान आतंकवादियों ने तलाश दल पर गोलियां चलाईं, जिसका सुरक्षा बलों ने भी मुंह तोड़ जवाब दिया और मुठभेड़ शुरू हो गई। उन्होंने कहा, ‘‘ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। उनके शव मौके से बरामद कर लिए गए हैं।’’ 
विज्ञापन


प्रवक्ता ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों में से एक की पहचान सफदर अमीन भट्ट (25) के तौर पर हुई है, जो अनंतनाग जिले के बिजबेहड़ा इलाके के जिरपोरा का नागरिक था।

उन्होंने बताया कि दूसरे आतंकवादी की पहचान बुरहान अहमद गनी उर्फ सैफुल्ला (25) के तौर पर हुई है, जो फिजियोथेरेपी में स्नातक की पढ़ाई कर रहा था। वह अनंतनाग जिले का निवासी था और जून 2018 में ही आतंकवादी संगठन में शामिल हुआ था।
विज्ञापन


प्रवक्ता ने बताया कि एक ऐके राइफल और एसएलआर राइफल सहित हथियार एवं गोला बारूद जैसी दोषसिद्धी सामग्री मुठभेड़ स्थल से बरामद हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें