फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

Fri, 29 Jan 2021 08:48 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
भारतीय सेना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले के लीलार इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी को ढेर कर दिया है। फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जानकारी के मुताबिक, दो-तीन आतंकी एक घर में छुपे हुए हैं। 50 आरआर, पुलवामा पुलिस और सीआरपीएफ ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं।

Jammu and Kashmir: An encounter has started at Lelhar area of Pulwama. Police and Security Forces are carrying out the operation. More details awaited.

विज्ञापन

— ANI (@ANI) January 29, 2021


बता दें कि शुक्रवार को ही जम्मू-कश्मीर के त्राल में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई थी। सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम इस ऑपरेशन को अंजाम दिया था। इस ऑपरेशन में तीन आतंकियों को मार गिराया। जम्मू कश्मीर पुलिस के आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि मारे गए तीनों आतंकी स्थानीय हैं और हिज्ब से संबंध रखते हैं। 

आतंकियों ने शुरू कर दी थी फायरिंग
सुरक्षाबलों को त्राल के मंदोरा इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर सेना, पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी की। इसी दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभालने से पहले आतंकियों को समर्पण करने का मौका दिया। बावजूद इसके फायरिंग जारी रही। इसके बाद जवानों ने मोर्चा संभाला और तीन आतंकियों को मार गिराया।
विज्ञापन


तीन आतंकी को मार गिराया
जम्मू कश्मीर पुलिस के आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि तलाशी के दौरान मकान मालिक ने बताया कि उनके घर में आतंकी पनाह लिए हुए थे। जब आतंकियों को आत्मसमर्पण करने को कहा गया तो उन्होंने अंदर से ग्रेनेड फेंक दिया। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान शुरू में एक आतंकी को मार गिराया गया। 10 मिनट के भीतर दो और आतंकियों को मार गिराया। 

अगस्त में आतंकवाद में शामिल हुआ था
आईजीपी के अनुसार मारे गए आतंकियों में से एक पिछले साल अगस्त में आतंकवाद में शामिल हुआ था। उन्होंने बताया कि बाकी के दो आतंकी इसी साल 1 जनवरी को आतंकवाद में शामिल हुए थे। आईजीपी ने बताया कि 2 जनवरी को त्राल में एसएसबी बंकर पर ग्रेनेड दागा गया था, जिसमें 8 स्थानीय और एक जवान घायल हुआ था।

एके-47 बरामद
उन्होंने बताया कि हमले में एक आतंकी मरहामा के आरिफ बशीर की पहचान हुई थी, जो आज हुई मुठभेड़ में मारा गया। इसके अलावा अन्य दो आतंकियों की शिनाख्त वारिस हसन नायकू और सैयद हाफिज के तौर पर हुई। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों से एक एके-47, 2 पिस्तौल और 4 ग्रेनेड भी बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें