फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः शोपियां में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, तीन आतंकी ढेर

Sat, 18 Jul 2020 07:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
भारतीय सेना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दक्षिण कश्मीर में 24 घंटे के भीतर हुई दूसरी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन और आतंकी मार गिराए। इससे पहले शुक्रवार को जैश-ए-मोहम्मद के टॉप कमांडर व आईईडी एक्सपर्ट वलीद भाई समेत तीन आतंकियों को मार गिराया गया था। दो दिन में दक्षिणी कश्मीर में छह आतंकी ढेर किए गए हैं।

विज्ञापन


जिले के अमशीपोरा गांव में सेब के बगीचे में आतंकी छिपे होने की सूचना पर सुरक्षा बलों ने शनिवार सुबह संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया। घेरा सख्त होता देख आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पहले सुरक्षा बलों ने उन्हें समर्पण के लिए कहा। उन्हें भरपूर मौका दिया गया। इसके बाद भी फायरिंग जारी रखने पर जवाबी कार्रवाई में तीनों आतंकी मारे गए।

पुलिस ने बताया कि मारे गए तीनों आतंकियों के पास से तीन एके 47 राइफल और अन्य सामग्री बरामद की गई है। तीनों की शिनाख्त सार्वजनिक नहीं की गई है लेकिन सूत्रों का मानना है कि तीनों आतंकी हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े थे। हिंसा की आशंका में मुठभेड़ शुरू होते ही पूरे जिले में मोबाइल इंटरनेट ठप कर दी गई।
विज्ञापन


इस वर्ष 135 आतंकियों का सफाया
वर्ष 2020 में अब तक 135 आतंकियों का सफाया किया जा चुका है। इसमें कई टॉप कमांडरों के साथ ही हिजबुल मुजाहिदीन, जैश, लश्कर और जेकेआईएस के दहशतगर्द रहे हैं। 

विज्ञापन

डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि कुलगाम पुलिस द्वारा गांव चिम्मेर में इनपुट के आधार पर ऑपरेशन शुरू किया गया था। इसमें पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया।

सिंह ने बताया कि सेना के तीन जवान भी घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। मारे गए आतंकवादी जैश-ए-मोहम्मद के हैं। इनमें एक शीर्ष कमांडर भी शामिल है, जोकि आईईडी एक्सपर्ट था। वह पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं से सीधे निर्देश लेता था।

वहीं, कश्मीर जोन के आईजी विजय कुमार ने बताया कि इस मुठभेड़ में जैश का शीर्ष कमांडर और आईईडी एक्सपर्ट वालिद समेत तीन आतंकी मारे गए हैं। एक एम-4 राइफल, एक एके-47 और एक पिस्टल बरामद हुई है। साथ ही अन्य सामग्री भी बरामद हुई है। 

घाटी में नेताओं की सुरक्षा को लेकर आईजी ने कहा कि हम सभी राजनीतिक कार्यकर्ताओं को पूरी सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं राजनीतिक कार्यकर्ताओं से अनुरोध करता हूं कि एसओपी का पालन करें और अपनी यात्राओं के बारे में पुलिस को सूचित करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें