जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में शुक्रवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई और इसके झटके सुबह 9:57 बजे महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र जमीन से लगभग 10 किलोमीटर की गहराई में था, जिसका स्थान 33.289° उत्तर अक्षांश और 76.739° पूर्व देशांतर बताया गया है। अधिकारियों ने बताया कि अब तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।